AAP सुप्रीमो केजरीवाल पहुंचे हिसार

182
SHARE

(AAP) सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार दोपहर बाद हिसार पहुंचे। वह यहां पटेल नगर में कर्नल सुंदर सिंह की रस्म किरया में शामिल हुए। इस मौके पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के हरियाणा के नेता रहे।

केजरीवाल दोपहर करीब 3 बजे हिसार पहुंचे और पटेल नगर के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कर्नल सुंदर सिंह की अंतिम अरदास में शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल को सुबह आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी कैडिंडेट सतेंद्र सिंह के नाम की घोषणा करने के लिए पहुंचना था मगर किसी वजह से वह लेट हो गए। ऐसे में सतेंद्र सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा AAP के राज्यसभा सांसद और हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने की।

रस्म क्रिया में भाग लेने के बाद आदमपुर के उम्मीदवार सतेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की। केजरीवाल ने कहा कि आपके पास अच्छा मौका है, जी जान से चुनाव की तैयारी करें, चुनाव जीतना है। सतेंद्र ने कहा कि कुछ नए कार्यकर्ताओं से जोड़ना है, इस पर केजरीवाल ने कहा कि वे जल्दी जाए और मान सम्मान से पार्टी में शामिल करें।

हिसार की आदमपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सतेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। शुक्रवार को हरियाणा प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता ने इसकी घोषणा की। इससे पहले सतेंद्र भाजपा में थे। उसे छोड़कर वह इसी साल 7 सितंबर को आप में शामिल हुए।

सतेंद्र सिंह की उम्मीदवारी के ऐलान के लिए अरविंद केजरीवाल को आना था लेकिन वह लेट हो गए। आप प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने आदमपुर में सर्वे करवाया, इस सर्वे में सभी ने सतेंद्र सिंह को दमदार उम्मीदवार बताया। इसके बाद हमने पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के पास रिपोर्ट भेजी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal