मंत्री के कार्यक्रम के बाद सांजरवास में रविदास भवन के नाम पर फेंका काला पेंट

257
SHARE

चरखी दादरी।

गांव सांजरवास में कृषि मंत्री जेपी दलाल के कार्यक्रम के बाद कुछ शरारती तत्वों ने रविदास भवन के नाम पर काला पेंट फेंक कर खराब कर दिया। रविदास समिति के अध्यक्ष ने इसकी शिकायत बौंद कलां थाने में दी है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला 21 फरवरी की सुबह का है। शिकायत में रविदास समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि 20 फरवरी को सुबह कृषि मंत्री जेपी दलाल का कार्यक्रम था। शाम को सत्संग का कार्यक्रम हुआ। सत्संग रात दो बजे तक चला। पवन कुमार ने बताया कि सुबह करीब चार से छह बजे के बीच असामाजिक तत्वों ने रविदास जी के नाम पर काला पेंट फेंका है। जिससे नाम के साथ सारी दीवार भी खराब हो गई है। पुलिस ने पवन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने गांव में चौक व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले। मामले में जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शरारती तत्वों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमारी टीम प्रयास में जुटी है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal