भिवानी : सुंगरपुर में व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या

289
SHARE

भिवानी।

गांव सुंगरपुर में एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक महेन्द्र का कसूर इतना था कि उसने गांव के ही एक युवक को अपने घर में एक लड़की के साथ देख लिया था। आरंभ में तो वह सोच कर डर गया कि कहीं भूत तो नहीं देख लिया।

बाद में पहचान हुई तो उसने इसकी चर्चा गांव में की। रंजिशन युवक ने लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रोबिन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक शव उठाने से मना। बाद में पुलिस ने परिजनों को मना कर शव सौंपा।

बताया जाता है कि सुंगरपुर गांव निवासी रोबिन नाम के युवक का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन वह लड़की को लेकर गांव के ही महेन्द्र के घर में घुस गया। घर में महेंद्र और भाई राजेंद्र ही रहते थे। दोनों भी किसी काम से बाहर गए हुए थे। पीछे से घर में कोई नहीं था। रोबिन को इसका पता था और वह घर को खाली देखकर घुस गया। एक लड़की भी उसके साथ थी।

शाम को महेंद्र और उसका भाई राजेन्द्र घर आए तो रोबिन को इसका पता लग गया। वह लड़की को लेकर चुपके से भाग गया। महेंद्र व राजेंद्र कुछ नहीं समझ पाए कि आखिर कौन था। महेंद्र तो यह सोच कर डर गया कि कहीं घर से जाते हुए उसने कोई भूत तो नहीं देख लिया। बाद में रोबिन को दोनों भाइयों ने पहचान लिया। महेन्द्र ने रोबिन और लड़की के घर में होने की बात उसने ग्रामीणों को बता दी। रोबिन के नाम की चर्चा पूरे गांव में हो गई तो उसने महेंद्र से रंजिश पाल ली।

इसी को लेकर रोबिन ने महेन्द्र को लाठी डंडों से पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिर वही उसे पड़ोस के गांव कैरू के अस्पताल में ले गया। वहां से इलाज पूरा होने से पहले घर ले आया। इसके बाद महेंद्र की मौत हो गई। परिजन महेन्द्र का अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे, लेकिन रिश्तेदारों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मृतक महेन्द्र के चचेरे भाई सुरेश ने कहा कि ये मौत नहीं, हत्या है। जब तक आरोपी को गिरफ़्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वो शव को नहीं लेंगे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal