भिवानी: 2 बहनों से दहेज प्रताड़ना, अंगुलियां काटी

655
SHARE

भिवानी ।

रोहतक की 2 बेटियों के साथ भिवानी में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। दोनों की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। उनकी मां ने देवर पर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने देवर और दोनों बहनों के पतियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

कलानौर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी 2 बेटियों की शादी साल 2019 में भिवानी के एक गांव में की थी। उसकी एक बेटी मानसिक रूप से मंदबुद्धि थी, जिसकी जानकारी शादी से पहले ही दे दी थी। शादी के बाद ससुराल वालों ने दोनों बेटियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि ससुराल वाले ने उसकी बेटी की उंगलियां भी गंडासे में देकर काट दी। यहां तक कि उसकी बेटी के देवर ने उसके साथ रेप किया। साथ ही जान से मारने का भी प्रयास किया। दोनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। तंग आकर उन्होंने बेटियों का घर बसाने के लिए 10 हजार रुपए कैश दिए, जबकि उनके दादा ने सामान लाकर दिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के पति और देवर के खिलाफ रेप, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal