मेरी कर्मभूमि भिवानी की जनता के लिए सदैव ऋझाी रहूंगा : डा. अजय सिंह चौटाला

107
SHARE

भिवानी:

जननायक जनता पार्टी आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है और आमजन के बीच जाकर जेजेपी की नीतियों से अवगत करवाने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने वीरवार को भिवानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया और जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दर्जन भर स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया तथा अनेक जगह जलपान कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं के साथ जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। जनसभाओं को संबोधित करते हुए जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए जेजेपी वृक्ष रूपी बनकर आज प्रदेश की जनता को जनहित की योजनाओं की छांव देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जजपा व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का एकमात्र उद्देश्य चौ. देवीलाल के पद्चिह्नों पर चलते हुए प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य करना है, जिसके लिए वे दिन-रात प्रयासरत्त है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उपमुख्यमंत्री द्वारा लागू की गई नीतियों एवं उनके हित में किए जा रहे कार्यो से पूरी तरह से संतुष्ट है, जिसका उदाहरण उनके कार्यक्रम में उमडऩे वाली भारी भीड़ है। डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि भिवानी उनकी कर्मभूमि रही है, यहां की जनता ने उन्हें पहले भी आर्शीवाद दिया था, जिसके वे सदैव ऋणी रहेंगे तथा भविष्य के लिए भी उम्मीद करते है कि आगामी चुनाव में भी जनता उन्हे आर्शीवाद देंगी। चौटाला ने कहा कि जजपा में हर कार्यकर्ता का स्थान सर्वोपरि होता है, क्योंकि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज जजपा के पास सत्ता की चाबी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर जेजेपी को आज सरकार का भागीदारी बनाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी कार्यकर्ताओं की मेहनत को याद रखे हुए है तथा अपने वायदे अनुसार अनेक जनकल्याणकारी कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसानों की फसल का भुगतान 48 घंटों में उसके खातों में आ जाता है। महिलाओं को पंचायत में आरक्षण दिलवाकर महिला उत्थान की सोच को आगे लाने का काम किया। आज प्रदेश में हर तीसरा राशन डिपो महिलाओं के नाम पर है, जिसके चलते महिला स्वरोजगार से जुड़ पाई। इसके अलावा अनेक ऐसे कार्य है, जिनका फायदा आज आमजन को मिल रहा है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह बागनवाला, हल्का अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद ईश्वर मान, युवा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राठी, मनोज यादव, प्रदीप गोयल, अवतार सांगवान, वेद सहरावत, बल्लू बामला, भूपेंद्र गोदारा, प्रदीप खरकिया, कृष्ण बजीणा, जगदीश धनाना, राजेश भारद्वाज, राजेश ग्रेवाल, लीलू धायल, सेठी धनाना, यशवीर घणघस, राजबीर तालु, राजू मेहरा, नितिन सैन, गुड्डी लांग्यान, सुनीता सिहाग, देवा खटीक, आशु कामरा, बिट्टूू शर्मा, सोमबीर ढ़ाणीमाहु, अशोक सिहाग, कमलजीत यादव, बलराज चौहान, राजकुमार रतेरा, संजय कारखल, रामेश्वर चांग, जिला प्रवक्ता शंकर आहुजा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal