JJP विधायक थप्पड़ कांड में समझौता

348
SHARE

 JJP विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ मारने के मामले में दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। गुहला चीका विधायक के निवास पर हुई पंचायत में महिला ने ईश्वर सिंह से माफी मांग ली। इसके बाद विधायक ने DSP सुनील कुमार को किसी तरह की कार्रवाई न करने को कहा। इससे पहले शनिवार को भी गांव भाटिया के सरपंच कर्मजीत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक से मुलाकात की थी।

दरअसल, 12 जुलाई को विधायक ईश्वर सिंह चीका क्षेत्र के गांव भाटिया में घग्गर नदी का बांध टूटने के बाद गांव में भरे पानी से पैदा हुए हालात का जायजा लेने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने विधायक से सवाल किया कि 5 साल बाद अब क्या लेने आए हो?।

इसके बाद ग्रामीणों ने विधायक ईश्वर सिंह काे ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसी बीच महिला ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। कुछ समय तक विधायक ईश्वर सिंह का विरोध होता रहा। यहां पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। सुरक्षा कर्मियों ने विधायक को भीड़ से बचाया। इस मामले में सुरक्षा कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal