नई प्रोपर्टी आईडी जारी युएलबीएचआरवाईएनडीसीडॉटओआरजी पोर्टल पर

339
SHARE

 

भिवानी।

प्रोपर्टी टैक्स सर्वे के कार्य के पूर्ण होने उपरान्त नई प्रोपर्टी आईडी पुरानी प्रोपर्टी आईडी से लिंक करके उसके बकायात नगर पालिका भिवानी ने युएलबीएचआरवाईएनडीसीडॉटओआरजी पोर्टल पर अपलोड करवा दिया है। यह जानकारी देते हुए नगर परिषद सचिव अशोक कुमार ने बताया कि आमजन को इस सन्दर्भ में पहले असेसमेंट नोटिस भी दिए जा चुके है।

आमजन से अनुरोध है कि अपना विवरण युएलबीएचआरवाईएनडीसीडॉटओआरजी पोर्टल पर चैक करें तथा यदि आपको कोई आपत्ति है या कोई सुधार चाहते है, तो इस पोर्टल पर ऑनलाईन राईज ओबजेक्सन पर जाकर आप दस्तावेज के साथ एतराज दर्ज करवा सकते है। इसके अतिरिक्त नगर पालिका के सहायक डेस्क पर भी दे सकते है। एतराज प्राप्त होते ही नियमानुसारअपडेट करना नगर पालिका की जिम्मेवारी है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal