महिला कोच से छेड़खानी मामले पर सियासत

155
SHARE
रोहतक।
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच द्वारा छेड़खानी का आरोप लगने के बाद नवीन जयहिंद भी आगे आ गए हैं। नवीन जयहिंद ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि जिस तरह सरकार ने मुझे जेल भेजा था, उससे 10 प्रतिशत स्पीड खेल मंत्री के खिलाफ दिखा, मामले की जांच करके कार्रवाई हो।
नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के खेल मंत्री ने महिला कोच के साथ छेड़खानी की है। वहीं महिला कोच द्वारा गंभीर आरोप यह भी लगाया है कि दूसरी महिला कोच व खिलाड़ियों के साथ गड़बड़ी हुई हैं। यह गंभीर मामला है। सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारे की सच्चाई यही है। साथ ही नवीन जयहिंद ने नारा दिया कि सरकार के मंत्रियों से बेटी बचाओ।
मामले की निष्पक्ष जांच हो
नवीन जयहिंद ने कहा कि इस मामले के निष्पक्ष जांच कर खेल मंत्री को तुरंत हटाना चाहिए और जेल में भेजना चाहिए। जिस स्पीड से जयहिंद जेल में गया था, उससे 10 प्रतिशत स्पीड दिखा दें, बचना नहीं चाहिए।
उन्होंने हरियाणा हरियाणा वासियों से भी आह्वान किया कि वे भी इस मामले में चुप ना रहें। अगर चुप रहे तो ये इसी प्रकार करते रहेंगे। खेल मंत्री पर आरोप लगाए गए हैं, यह छोटा मामला नहीं है। इसलिए नवीन जयहिंद ने कहा कि जिस भी लड़की के साथ भी गलत हुआ है वे खुद आगे आकर अपनी आवाज उठाएं।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal