भगत धन्ना जाट की प्रदेश स्तरीय जयंति समारोह में शामिल होंगे भारत के उप उपराष्ट्रपति-सुभाष बराला

125
SHARE

भिवानी।

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन तथा कैथल जिला के गांव धनौरी में 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले महान संत भगत धन्ना जाट जयंति समारोह समिति के अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भगत धन्ना जाट की जयंति समारोह में भारत के उप राष्टï्रपति एवं किसान नेता जगदीप धनखड़ भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक व सभी बड़े नेता, सर्व समाज-धर्मों से धर्म-गुरु व सभी खापों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। जयंति समारोह 21 से 23 अप्रैल तक तीन दिन चलेगा, जिसमें 21 व 22 अप्रैल को हवन-यज्ञ और धन्ना भगत द्वारा रचित पदों पर आधारित सत्संग-कीर्तन होगा। मुख्य समारोह 23 अप्रैल को सुबह दस बजे शुरु होगा।
बराला रविवार को स्थानीय जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भगत धन्ना जाट की जयंति समारोह के लिए जिलावासियों को निमंत्रण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि धन्ना भगत की जयंति को लेकर प्रदेशभर में उत्साह एवं उमंग का माहौल है, जयंति समारोह में लाखों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भगत भन्ना भक्तिकाल के ऐसे महान संत थे, जिन्होंने अपनी भक्ति से स्वयं भगवान कृष्ण को उनके सामने प्रकट होने पर मजबूर किया। उन्होंने समाज से किसी भी प्रकार के भेदभाव को दूर कर सही रास्ता दिखाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने गीता के उपदेश में कहा है कि जब-जब इस धरती पर धर्म की हानि होगी, वे स्वयं जन्म लेंगे। धन्ना भगत भी एक तरह से भगवान कृष्ण का ही रूप थे। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं ने हमेशा समाज को सही दिशा देने का काम किया है, जिनमें संत कबीरदास, संत रविदास, गुरु नानक देव, गुरु गोबिंद सिंह जैसे देश के अन्य संतों के साथ स्वामी दयानंद सरस्वती व स्वामी विवेकानंद ने समाज को भटकने से रोका। उन्होंने कहा कि धन्ना भगत एक महान कवि भी थे, जिनका रचा गया आरता पंजाब के गुरुद्वारों में गाया जाता है।
बराला ने कहा कि भारत देश ने हमेशा दुनिया को सही रास्ता दिखाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वïान व प्रयास से ही दुनिया स्वस्थ्य रहने के लिए 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप मना रही है, जिसमें धरती, आसान और पाताल में लोग योग करते नजर आते हैं। इसी प्रकार से कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिकों ने अपने ही देश में वैक्सीन बनाई और दुनिया के जरूरतमंद देशों के पास भी भेजने का काम किया। इसी प्रकार से प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास परक योजनाओं को लागू करने के साथ-साथ संत-महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है, सरकारी तौर पर जयंती समारोह का आयोजन किए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने आश्वास्त करते हुए कहा कि जिला भिवानी से हजारों की संख्या में लोग भगत धन्ना जाट के जयंति समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह बड़ी ही खुशी बात है कि भगत धन्ना जाट की जयंति पर पहली बार प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इससे विशेषकर युवा पीढ़ी को सही दिशा मिलेगी। संत-महात्माओं की जयंति समारोह समाज को एकता के सूत्र में पिरौने का काम करते हैं, इससे समाज, प्रदेश व देश समृद्घ होता है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal