कौन हैं भगवंत मान, जिन्हें आप ने बनाया सीएम कैंडिडेट; जानें

159
SHARE

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी AAP ने अपने सीएम कैंडिडेट के तौर पर भगवंत मान के नाम का ऐलान किया है। दिल्ली सीएम और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवंत मान को फोन और व्हाट्सएप के जरिए 93 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं।

कौन हैं भगवंत मान- मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले में हुआ। शुरूआती पढ़ाई के बाद उन्होंने शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। मान कॉलेज के समय से ही अपनी कॉमिक टाइम के लिए प्रसिद्ध होने लगे थे। उन्होंने यूथ कॉमेडी फेस्टिवल और इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जहां उन्हें दो स्वर्ण पदक मिले थे। राजनीति में आने से पहले मान एक्टर और कॉमेडियन के तौर पर ही जाने जाते थे। इन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे

Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal