16 साल से ले रही थी विधवा पेंशन, विभाग ने अचानक कागजों जिंदा दिखाया पति

432
SHARE

रोहतक।

अधिकारियों का अनोखा कारनामा सामने आया है। उन्होंने 16 साल तक विधवा पेंशन लेने वाली महिला के पति को अचानक कागजों में जिंदा दिखा दिया। जिसके बाद उसकी पेंशन भी काट दी।

इससे परेशान महिला पिछले करीब 9 महीने से अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रही है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। महिला बबली पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के गांव सांघी की रहने वाली है।

पीड़ित महिला गांव सांघी निवासी बबली मंगलवार को समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में पहुंची। उन्होंने कहा कि उनके पति की बाल किशन की मौत 16 साल पहले मौत TB के कारण हो गई थी। जिसके बाद वे उनके पति की मौत संबंधित सभी कागजी कार्रवाई कर चुकी हैं और विभाग ने उनकी विधवा पेंशन भी शुरू कर दी। अब वे करीब 16 साल वर्ष 2021 तक विधवा पेंशन का लाभ लेती रही।

बबली ने कहा कि इस वर्ष की शुरूआत में ही उसकी पेंशन काट दी। जिसके बाद वे समाज कल्याण विभाग कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं। 8-10 बार ऑफिस में आकर कर्मचारियों व अधिकारियों से मिली। लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों ने यहां तक कहा कि अब कहीं भी चक्कर काट ले, उनकी पेंशन नहीं मिलेगी।

बबली देवी ने बताया कि वह घर में अकेली है। वह अपना गुजारा मिलने वाली विधवा पेंशन से चलाती थी। उम्र अधिक होने के कारण मजदूरी भी नहीं कर सकती। लेकिन पिछले 8-9 महीनों से पेंशन नहीं मिलने के कारण घर खर्च चलाने में भी परेशानी हो गई। जिसके कारण उन्हें कर्ज लेना पड़ा। अब उनके सिर पर 7-8 हजार रुपये का कर्ज भी हो गया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal