रेवाड़ी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

81
SHARE

रेवाड़ी।

हरियाणा में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपना एक स्टार्टअप नहीं संभाल पा रहे हैं। ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड इतिहास के सबसे बड़े घोटालों का, आतंकवाद को बढ़ाने और सैनिक को कमजोर करने का है।

उन्होंने कहा कि देश की इच्छा थी कि अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो, आज पूरा देश भव्य राम मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन कर रहा है और तो और कांग्रेस के लोग जो लोग हमारे भगवान राम को काल्पनिक बताते थे जो कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम का मंदिर बने वह भी अब जय सियाराम बोलने लगे हैं।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर रोड़े अटकाए थे। मैंने आपको गारंटी दी थी कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर रहूंगा। अब लोग कह रहे हैं कि अबकी बार NDA सरकार 400 पार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दोपहर 1 बजे रेवाड़ी पहुंचे थे। यहां उन्होंने देश के 22वें ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) का शिलान्यास किया। इसके साथ 9750 करोड़ रुपए की 5 परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया।

BJP ने इसे दक्षिणी हरियाणा की 14 विधानसभा सीटों रेवाड़ी, बावल, कोसली, महेंद्रगढ़, नारनौल, नांगल चौधरी, गुरुग्राम, सोहना, बादशाहपुर, पटौदी, नूंह, फिरोजपुर-झिरका और पुन्हाना की रैली बताया। रैली को लेकर रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे से सटे गांव माजरा में 89 एकड़ जमीन पर पंडाल बनाया गया।

मोदी ने कहा- पिछले 10 सालों में देशभर में 10 करोड़ बहनों को हमने स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा है। इसमें हरियाणा की भी लाखों बहने हैं। इसमें लाखों करोड़ रुपए की मदद दी गई है। मेरी कोशिश यही है कि ज्यादा से ज्यादा दीदी को लखपति दीदी बना सकूं। अभी तक एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं।

जो बजट हम लेकर आए हैं, उसमें तीन करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा हुआ है।

आज पूरा विश्व भारत में निवेश के लिए इच्छुक है। निवेश के लिए हरियाणा एक उत्तम राज्य बनकर उभर रहा है। निवेश से नौकरी के विशेष अवसर भी बढ़ रहे हैं।

एक बार फिर आपको एम्स के लिए हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं के लिए मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई…

कांग्रेस के नेता अपना एक स्टार्टअप नहीं संभाल पा रहे

पीएम ने कहा कि कांग्रेस सोचती है कि सत्ता में रहना उसका जन्मसिद्ध अधिकार है, इसलिए जब से ये गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना है, तब से मेरे खिलाफ साजिश हो रही हैं, लेकिन आपके आशीर्वाद के कारण मैं सुरक्षित हूं। जितना ज्यादा कांग्रेस साजिश करती है, उतना ही जनता मुझे मजबूत करती है। अपना आशीर्वाद देती है। इस बार भी कांग्रेस ने मेरे खिलाफ सारे मोर्चे खोल दिए हैं, लेकिन मेरे साथ जनता का कवच मेरे लिए माताएं-बहनें ढाल बनकर खड़ी हैं तो संकट से पार निकल आते हैं। आप सबके आशीर्वाद से जो मैं अनुभव कर रहा हूं, NDA सरकार 400 पार।

एक परिवार के मोह में फंसी कांग्रेस का हरियाणा में भी वही हाल है। आज कांग्रेस अपने इतिहास के सबसे दयनीय दौर में गुजर रही है। इनके नेता से अपना एक स्टार्टअप नहीं संभल रहा है। ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस के पुराने नेता एक-एक करके इनको छोड़कर जा रहे हैं। जिन्होंने इनके साथ आने का वादा किया था, वह भी भाग रहे हैं। कांग्रेस के पास अपने कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं। जहां कांग्रेस सरकार है वहां वह अपनी सरकार नहीं संभाल पा रहे हैं। हिमाचल में लोगों को वेतन देने में दिक्कतें आ रही हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal